स्वतंत्रता दिवस 2025 : CM मान इस बार कहाँ फहराएंगे तिरंगा? इस List में देखें हर मंत्री का नाम और जिला
Babushahi Bureau
चंडीगढ़, 1 August 2025 : 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पंजाब सरकार ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। सरकार ने उन मंत्रियों और गणमान्य व्यक्तियों की सूची जारी कर दी है जो राज्य के अलग-अलग जिलों में तिरंगा फहराएंगे। इस बार मुख्यमंत्री भगवंत मान फरीदकोट में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।
सरकार की तरफ से जारी सूची में कुल 18 नेताओं को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में राज्य के सभी डिवीजनों, जिला उपायुक्तों (DC) और सब-डिविजनल मजिस्ट्रेटों (SDM) को निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि समारोहों का आयोजन भव्य और सुचारू रूप से किया जा सके।
किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा, जारी की गई सूची नीचे दी गई है:
1. मुख्यमंत्री भगवंत मान: फरीदकोट
2. स्पीकर कुलतार सिंह संधवां: फिरोजपुर
3. डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोड़ी: फाजिल्का
4. वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा: रूपनगर
5. कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत: होशियारपुर
6. कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध: जालंधर


Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →