Punjab Cabinet Meeting : आज 14 अगस्त को होगी पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर टिकी निगाहें
Babushahi Bureau
चंडीगढ़ | 14 अगस्त, 2025 : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले हो रही यह बैठक चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर दोपहर 12 बजे होगी। हालांकि, बैठक का आधिकारिक एजेंडा (Agenda) अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन जिस एक मुद्दे पर सभी की नजरें टिकी हैं, वह है राज्य की लैंड पूलिंग पॉलिसी (Land Pooling Policy)।
बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु हो सकती है लैंड पूलिंग पॉलिसी
दरअसल, कुछ समय पहले ही मान सरकार ने अपनी लैंड पूलिंग पॉलिसी को वापस ले लिया था। उस फैसले के बाद यह पहली कैबिनेट बैठक है, जिसके कारण राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि सरकार इस नीति पर दोबारा विचार कर सकती है। यह देखना अहम होगा कि क्या सरकार इस पॉलिसी में कुछ संशोधन करके इसे फिर से पेश करेगी या इस पर कोई और बड़ा फैसला लेगी। बैठक में और भी कई अहम प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है, लेकिन सबसे ज्यादा उत्सुकता लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर ही बनी हुई है।
MA
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →