Punjab Cabinet Meeting : पंजाब कैबिनेट की 5 सितंबर को होगी बैठक
Babushahi Bureau
चंडीगढ़, 3 सितंबर 2025 : पंजाब में बाढ़ से बने गंभीर हालातों के बीच, मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) की अगवाई मे 5 सितंबर, शुक्रवार को सुबह 11 बजे कैबिनेट बैठक होगी। यह बैठक चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर होगी।
बैठक में इस मुद्दे पर हो सकती है चर्चा
इस अहम बैठक में राज्य में बाढ़ से हुई तबाही और राहत कार्यों की समीक्षा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, सरकार बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए एक बड़े वित्तीय पैकेज का ऐलान कर सकती है। इसके अलावा, बैठक में फसलों के नुकसान के मुआवजे और पुनर्वास योजनाओं जैसे कई प्रमुख मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पंजाब सरकार पहले ही पूरे राज्य को "आपदा प्रभावित" घोषित कर चुकी है और केंद्र सरकार से लगातार वित्तीय सहायता की मांग कर रही है।
MA
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →