Himachal Pradesh: एशियन रायफल चैंपियनशिप में छाए ऊना के अमितोज सिंह
50 मीटर में 625.3 स्कोर संग हासिल किया पहला स्थान
बाबूशाही ब्यूरो
ऊना, 12 फरवरी 2026 : दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एशियन रायफल चैंपियनशिप प्रोन मेन जूनियर में 50 मीटर रायफल प्रतियोगिता में एकता कालोनी ऊना के अमितोज सिंह ने पहला स्थान प्राप्त कर हिमाचल प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है।
अमितोज सिंह, पुत्र उपेंद्र सिंह, ने एशियन रैंकिंग पर्पस ओनली (ASRPO) के तहत चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 625.3 स्कोर कर पहला स्थान हासिल किया।
ASRPO के तहत प्रतियोगिता में भाग लेने के चलते अमितोज सिंह को गोल्ड मेडल नहीं मिल पाया। प्रतियोगिता में इंडियन कर्माकर को 621.7 स्कोर लेने पर गोल्ड मेडल से नवाजा गया।
अमितोज सिंह SSRVM नंगल में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बता दें कि इस प्रतियोगिता में पहले तीन रैंक वाले खिलाड़ियों को ही देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है, जबकि अन्य खिलाड़ी अपनी रैंकिंग में सुधार के लिए प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। अमितोज सिंह ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया। (SBP)
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →