Shubman Gill ने रचा इतिहास! पंत-रोहित को छोड़ा पीछे, पढ़ें पूरी ख़बर
Babushahi Bureau
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर, 2025 : भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल का शानदार फॉर्म जारी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में शतक जड़ते ही गिल ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship - WTC) के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा दोनों को पीछे छोड़ दिया है।
WTC में बने रनों के बादशाह
इस मैच में 35 रन का आंकड़ा पार करते ही गिल ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। अब इस शतक के साथ, WTC में उनके कुल रन 2826 हो गए हैं। उन्होंने ऋषभ पंत के 2731 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। गिल ने यह उपलब्धि 71 पारियों में हासिल की।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप 5 भारतीय बल्लेबाज:
1. शुभमन गिल - 2826 रन
2. ऋषभ पंत - 2731 रन
3. रोहित शर्मा - 2716 रन
4. विराट कोहली - 2617 रन
5. रवींद्र जडेजा - 2505 रन
कप्तान के तौर पर भी बनाए रिकॉर्ड
इस पारी के दौरान गिल ने बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के 12वें कप्तान बन गए हैं। इसके अलावा, यह उनके टेस्ट करियर का 10वां शतक था। बतौर कप्तान यह उनका 5वां टेस्ट शतक है, और एक कैलेंडर वर्ष में 5 टेस्ट शतक लगाकर उन्होंने विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
1. टेस्ट डेब्यू: 2020
2. स्ट मैच: 39
3. कुल रन: 2800+
4. शतक: 10
5. अर्धशतक: 9
दिल्ली टेस्ट में भारत की दमदार बल्लेबाजी
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है। टीम ने अपनी पहली पारी 518 रन बनाकर घोषित की। भारत की ओर से:
1. यशस्वी जायसवाल ने 175 रनों की धमाकेदार पारी खेली।
2. साई सुदर्शन ने 87 रन बनाए।
3. नितीश कुमार रेड्डी ने 43 रनों का योगदान दिया।
4. कप्तान शुभमन गिल ने 129 रन की नाबाद पारी खेली।
रोहित शर्मा के टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद कप्तान बनाए गए शुभमन गिल ने अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों से प्रभावित किया है।