Himachal IPS Transfers : हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल: DIG संजीव गांधी समेत तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले, अमित यादव बने एसपी साइबर क्राइम
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला: 10 अगस्त 2026 : हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इनमें 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित यादव को पुलिस अधीक्षक (एसपी), साइबर क्राइम, सीआईडी शिमला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
2019 बैच के आईपीएस अधिकारी मयंक चौधरी, जो पुलिस मुख्यालय शिमला में लीव रिजर्व के पद पर तैनात थे, का तबादला कर उन्हें कमांडेंट, द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबीएन), सकोह, जिला कांगड़ा नियुक्त किया गया है।
वहीं, अमित यादव, जो अब तक द्वितीय आईआरबीएन सकोह के कमांडेंट के पद पर कार्यरत थे, को एसपी साइबर क्राइम, सीआईडी शिमला नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार गांधी की सेवाएं तत्काल प्रभाव से कार्मिक विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार को सौंप दी गई हैं। गांधी इससे पहले डीआईजी ट्रैफिक, टूरिस्ट एवं रेलवे के पद पर कार्यरत थे।
सचिवालय स्तर पर चर्चा है कि संजीव कुमार गांधी को आगामी दिनों में किसी सरकारी उपक्रम के प्रबंध निदेशक (एमडी) की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक आदेश सामने नहीं आया है। (SBP)
Clcik to Read the Order Copy
https://drive.google.com/file/d/1GNnChnKFKLXy8nQZY45P6yGvTp8Caatg/view?usp=sharing
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →