दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर पर चला बुलडोजर
मुंबई: मुंबई के भिंडी बाजार में दाऊद इब्राहिम के पुराने पुश्तैनी घर को BMC ने बुलडोजर से गिरा गया था। BMC ने बताया कि पाकमोडिया स्ट्रीट स्थित मुसफिखाना बिल्डिंग जर्जर हो चुकी थी।इमारत को BMC ने C-1 श्रेणी में रखा था। दीवारों और छत के गिरने का खतरा होने के कारण इसे गिराया जा रहा है।स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।कार्रवाई गुरुवार सुबह से शुरू की गई।
यह इमारत दाऊद इब्राहिम का पुस्तैनी घर है। मकान मस्जिद का हिस्सा है। BMC ने साफ किया कि यह इमारत का जर्जर हिस्सा गिराया जा रहा है। पूरी मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा।
दाऊद इब्राहिम और उसका गिरोह 1993 के मुंबई बम धमाकों से जुड़े मामले में भारत में वांटेड हैं। धमाकों के बाद से वह देश छोड़कर भाग गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार दाऊद पाकिस्तान में हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →