पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट राहुल गांधी से मिले
नई दिल्लीः पंजाब कांग्रेस के नए चीफ परगट सिंह ने आज (5 अक्टूबर) दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की। इसकी जानकारी देते हुए परगट सिंह ने अपने फेसबुक एकाउंट पर लिखा- राहुल गांधी से मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। पंजाब और वहां के लोगों के हित के प्रति उनके मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और अटूट संकल्प के लिए मैं उनका आभारी हूं।
उन्होंने लिखा- नई ऊर्जा और हमारे नेताओं, कार्यकर्ताओं व पंजाब की जनता की सामूहिक शक्ति के साथ, हम कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और पंजाब का बेहतर भविष्य बनाने के लिए अथक प्रयास करेंगे।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →