पंजाब में मिलावटखोरों पर एक करोड़ जुर्माने की तैयारी
चंडीगढ़ः पंजाब में खाने-पीने की चीजों, दवाओं और कृषि उत्पादों में बड़े पैमाने पर मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है। इसके लिए पंजाब फूड, फार्मा एंड एग्रीकल्चर सेफ्टी अथॉरिटी बिल-2026 का मसौदा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को भेजा गया है।
इसमें दोषियों को 3 से 7 साल तक की जेल, 1 करोड़ रुपए तक जुर्माना और संपत्ति जब्त करने का प्रावधान प्रस्तावित है। जुर्माना संबंधित सामान की कीमत के तीन गुना तक हो सकता है। हालांकि, यह अभी प्रस्ताव है, लागू कानून नहीं।
यह मसौदा पंजाब सरकार के पूर्व विशेष मुख्य सचिव केबीएस सिद्धू (सेवानिवृत्त) और लुधियाना के पर्यावरण कार्यकर्ता कर्नल जसजीत सिंह गिल (सेवानिवृत्त) ने तैयार किया है। उन्होंने इसे विधानसभा के आगामी सत्र में पेश करने की अपील की है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →