फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब की भारत यात्रा पर पहुंचे
नई दिल्लीः फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब भारत की राजकीय यात्रा पर आज सुबह नई दिल्ली पहुंचे। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। श्री स्टब रायसीना संवाद-2026 में मुख्य अतिथि के साथ ही मुख्य वक्ता हैं।
नई दिल्ली पहुंचने पर श्री स्टब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनका यह दौरा व्यापार सहित दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करेगा।
फिनलैंड के राष्ट्रपति का भारत में स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनका यह दौरा भारत-फिनलैंड संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे कल राष्ट्रपति स्टब से होने वाली मुलाकात और रायसीना संवाद 2026 में उनके मुख्य भाषण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →