हिमाचल समेत 22 राज्यों में एआईआर का ऐलान; चुनाव आयोग बोला, अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया
अभी 12 राज्यों में जारी है वोटर्स वेरिफिकेशन
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 20 फरवरी 2026 :
चुनाव आयोग ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश सहित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के सचिव पवन दीवान ने इन राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को लेटर लिखकर एसआईआर से जुड़ी तैयारी का काम जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा है।
चुनाव आयोग ने लेटर में बताया कि हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक सहित शेष 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर प्रक्रिया अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है। चुनाव आयोग ने पहले फेज में बिहार में एसआईआर करवाया था। दूसरे फेज के तहत 12 राज्यों में एसआईआर जारी है। (SBP)
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →