हिसार की छात्रा दीप्ति ने NCHMCT-JEE 2025 में हासिल किया ऑल इंडिया रैंक 1, हरियाणा का नाम किया रौशन
बाबूशाही ब्यूरो
हिसार, 24 मई – हरियाणा के हिसार की रहने वाली छात्रा दीप्ति ने नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी ज्वाइंट एंट्रेस एग्जाम (NCHMCT-JEE 2025) में पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाती है, जिसमें देश के सभी राज्यों से हजारों अभ्यर्थी भाग लेते हैं। इस परीक्षा के सफल परिणाम के बाद दीप्ति बी.एस.सी. हॉस्पिटैलिटी और होटल एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स में दाखिला पा सकेंगी।
एनसीएचएमसीटी के तहत छात्र देश के प्रमुख संस्थानों जैसे आई.एच.एम. मुंबई, हैदराबाद, लखनऊ आदि में अध्ययन कर सकते हैं।
दीप्ति की इस उपलब्धि ने न केवल उनके माता-पिता का बल्कि पूरे हरियाणा प्रदेश का मान बढ़ाया है। यह सफलता युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनी है।
हिसार के शिक्षा क्षेत्र में यह गौरवशाली पल है और उम्मीद की जा रही है कि दीप्ति आगे भी अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करेंगी।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →