‘Son of Sardaar’ फेम एक्टर का निधन, ICU में थे भर्ती - इंडस्ट्री में पसरा मातम
बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता मुकुल देव का निधन हो गया है। मुकुल ने 23 मई की रात ICU में आखिरी सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। फिल्म डायरेक्टर रोशन गैरी ने उनके निधन की पुष्टि की है।
'सन ऑफ सरदार' से 'आर...राजकुमार' तक, मुकुल का यादगार सफर
मुकुल देव का नाम उन अभिनेताओं में गिना जाता है, जो सहायक भूमिकाओं में भी गहरी छाप छोड़ते थे। उन्होंने अजय देवगन के साथ 'सन ऑफ सरदार', सलमान खान के साथ 'जय हो' और शाहिद कपूर के साथ 'आर...राजकुमार' जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय किया था। मुकुल कॉमेडी और इंटेंस दोनों तरह के किरदारों में फिट बैठते थे। उनकी डायलॉग डिलीवरी और स्क्रीन प्रेजेंस को हमेशा सराहा गया।
बीते कुछ समय से चल रहे थे बीमार, ICU में किया गया था शिफ्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक मुकुल देव पिछले कुछ समय से बीमार थे और लगातार अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालत बिगड़ने पर उन्हें पिछले हफ्ते ICU में शिफ्ट किया गया था। जहां 23 मई की रात उनका निधन हो गया।
इंडस्ट्री में शोक की लहर, सितारों ने जताया दुख
मुकुल देव की अचानक मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। दीपशिखा नागपाल समेत कई सितारों ने सोशल मीडिया पर शोक जताया और उनके साथ बिताए लम्हों को याद किया। दीपशिखा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "मुझे अब तक यकीन नहीं हो रहा... तुम्हारी मुस्कान, तुम्हारा ह्यूमर... सब कुछ याद आएगा।"
बॉलीवुड को फिर एक गहरा झटका
2024-25 का साल इंडस्ट्री के लिए कई मायनों में भारी रहा है। मुकुल देव जैसे अनुभवी और प्यारे कलाकार का यूं चला जाना सिनेमा प्रेमियों के लिए बड़ी क्षति है।
MA
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →