विजिलेंस को रमन अरोड़ा की पांच दिन की रिमांड मिली
जालंधर, 24 मई, 2025 - जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक रमन अरोड़ा को आज दोपहर (शनिवार) विजिलेंस टीम ने अदालत में पेश किया। अदालत में पेश करने के बाद रमन अरोड़ा को पांच दिन की विजिलेंस रिमांड पर लिया गया है। हालांकि, अधिकारियों ने अदालत से दस दिन की रिमांड मांगी थी।
अरोड़ा को पहले सुबह 11 बजे पेश किया जाना था, लेकिन उन्हें दोपहर करीब 3 बजे अदालत में पेश किया गया। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अरोड़ा से मोहाली या जालंधर में पूछताछ की जाएगी।
आपको बता दें कि विजिलेंस टीम शुक्रवार सुबह 8.45 बजे अरोड़ा के अशोक नगर स्थित घर पर छापेमारी करने पहुंची थी। आज यानी शनिवार सुबह विजिलेंस की टीम फिर विधायक अरोड़ा के घर तलाशी लेने पहुंची। उल्लेखनीय है कि पंजाब पुलिस समेत अन्य विभागों के कुछ अधिकारी भी विजिलेंस के रडार पर हैं।
Kk
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →