Power Cut : आज घंटों गुल रहेगी बिजली; मरम्मत और टावर निर्माण के चलते पावर कट
आदमपुर/नूरपुरबेदी, 21 Feb 2026 : जालंधर के आदमपुर और रोपड़ के नूरपुरबेदी इलाकों में आज यानी 21 फरवरी को बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। पावरकॉम के अधिकारियों के अनुसार, यह कट लाइनों की जरूरी मरम्मत और नए बिजली टावर के निर्माण के कारण लगाया जा रहा है।
आदमपुर में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कट
आदमपुर सब-डिवीजन के एसडीओ राज कुमार ने बताया कि अलावलपुर सब-स्टेशन से जुड़ी 66 के.वी. लाइन के नए टावर का काम चल रहा है। इस कारण आदमपुर शहर, उदेसियां, चूहड़वाली, कठार, खुर्दपुर, कडियाना, पंडोरी और आस-पास के दर्जनों गांवों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी।
नूरपुरबेदी में भी रहेगा असर
उधर, नूरपुरबेदी के सिंहपुर कार्यालय के अनुसार, 11 के.वी. नलहोटी फीडर की रिपेयरिंग के चलते रैंसड़ा, गोचर, रामपुर ठोडा और गनुरा सहित कई गांवों की बिजली सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बंद रहेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि काम की गति के अनुसार समय में थोड़ा बदलाव भी हो सकता है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →