लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में BJP का बड़ा दांव, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, कई दिग्गजों की हुई एंट्री!
महक अरोड़ा
10 जून 2025 : लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस बार पूरी ताकत झोंकने के संकेत दे दिए हैं। भाजपा की ओर से जारी सूची में कुल 40 प्रमुख नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान और रैलियों के जरिए पार्टी के लिए समर्थन जुटाएंगे।
दिग्गज नेताओं को दी गई जिम्मेदारी
भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं। पंजाब मामलों के प्रभारी विजय रूपाणी और प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन के अनुभवी नेताओं को भी प्रचार अभियान में उतारा गया है। पार्टी का फोकस है कि हर इलाके में मजबूत जनसंपर्क हो और मतदाताओं तक पार्टी की नीति और योजनाएं पहुंचाई जाएं।

चुनाव प्रचार में दिखेगा दम
सूत्रों के मुताबिक, स्टार प्रचारकों की टीम जल्द ही लुधियाना में डेरा डालेगी। ये नेता घर-घर जाकर वोटरों से संवाद करेंगे और रैलियों के जरिए पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। भाजपा का मानना है कि अनुभवी नेताओं की मौजूदगी से चुनावी समीकरण बदल सकते हैं।
विपक्ष की नजर भी भाजपा की रणनीति पर
भाजपा के इस कदम के बाद विपक्षी दलों की नजर भी पार्टी की रणनीति पर टिकी है। माना जा रहा है कि स्टार प्रचारकों की सक्रियता से चुनावी मुकाबला और रोचक हो सकता है।
MA
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →