Himachal: कुल्लू में पुलिस की नशा तस्कराें के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 53.58 ग्राम चिट्टे के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार
बाबूशाही ब्यूरो
कुल्लू, 20 फरवरी 2026 : देवभूमि कुल्लू में नशे के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अपना अभियान तेज कर दिया है। जिला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए तीन अलग-अलग मामलों में कुल 53.58 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी एसपी कुल्लू मदन लाल काैशल ने पत्रकार वार्ता के दाैरान साझा की।
एसपी के अनुसार पहले मामले में पुलिस थाना भुंतर की टीम ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए सियुड-मणिकर्ण पर एक कार (HP 34C-5697) से 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने मौके से वाहन को भी जब्त कर लिया है। इस मामले में राजेश कुमार (33) पुत्र रवि कुमार निवासी गांव व डाकघर मोहल, तहसील भुंतर व जिला कुल्लू और आशिष (40) पुत्र ध्यान चंद निवासी वार्ड नंबर-09, डाकघर ढालपुर, तहसील व जिला कुल्लू को गिरफ्तार किया गया है।
दूसरे मामले में थाना ब्रो की टीम ने 2.58 ग्राम चिट्टा बरामद किया, जिसे 22 फॉयल पेपर में छिपाकर रखा गया था। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान कैलाश चंद (26) निवासी निरमंड (कुल्लू), सुशांत नेगी (25) निवासी टापरी (किन्नौर) और नावांग सोनम (33) निवासी रिकांगपिओ (किन्नौर) के रूप में हुई है। (SBP)
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →