राष्ट्रपति भवन में पद्म अवॉर्ड सेरेमनी सोमवार को: रोहित शर्मा को पद्म श्री मिलेगा, धर्मेंद्र, शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म विभूषण
नई दिल्ली, 25 मई, 2026ः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में 2026 के पहले पद्म अवॉर्ड्स देंगी। सरकार ने 25 जनवरी को 131 पद्म पुरस्कार विजेताओं के नाम का ऐलान किया था। पहले फेज में 66 हस्तियां सम्मानित होंगी। बाकी विजेताओं को दूसरे चरण में सम्मानित किया जाएगा।
सोमवार को हो रही सेरेमनी में राष्ट्रपति 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान करेंगी। एक्टर धर्मेंद्र और झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।बॉलीवुड सिंगर अलका याग्निक भी पद्म भूषण सम्मानित होंगी। एक्टर आर माधवन, क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और हॉकी प्लेयर सविता पूनिया को पद्मश्री दिया जाएगा।
2026 के पद्म पुरस्कार विजेताओं में से 19 महिलाएं हैं। इनमें 6 विदेशी/NRI/PIO/OCI कैटेगरी के लोग भी हैं। 16 हस्तियां ऐसी हैं, जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिए जा रहे हैं।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →