सीबीएसए, सीजीसी लांडरां के स्टूडेंट्स ने आईडीई बूटकैंप में लिया भाग
चंडीगढ़, 24 May 2026- चंडीगढ़ बिजनेस स्कूल ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (सीबीएसए), सीजीसी लांडरां के स्टूडेंट्स ने ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) द्वारा, गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया के के मिनिस्ट्री ऑफ़ एजुकेशन इन्नोवेशन सेल (एमआईसी) के सहयोग से आयोजित इन्नोवेशन, डिज़ाइन और एंटरप्रेंयूर्शिप (आईडीई) बूटकैंप 2026 में भाग लिया। सीबीएसए के बीबीए, बीएससी साइबरसिक्योरिटी, बीएससी आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग तथा एमबीए प्रोग्राम्स के स्टूडेंट्स ने बूटकैंप में भाग लिया और संस्थान का प्रतिनिधित्व किया। इन स्टूडेंट्स ने श्री गुरु गोबिंद सिंह त्रिसेंटेनरी यूनिवर्सिटी, गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज, लुधिआना और महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी, सोलन जैसे नोडल सेंटर्स में आयोजित बूटकैंप में भाग लिया। बूटकैंप के दौरान स्टूडेंट्स ने टीम बेस्ड और हैंड्स ऑन सेशन में भाग लिया, जिनका उद्देश्य डिज़ाइन थिंकिंग टूल्स का उपयोग करते हुए समस्याओं की पहचान करना, नए विचार विकसित एवं परिष्कृत करना तथा उनके समाधान प्रस्तुत करना था। यह एंगेजमेंट नेशनल लेवल के इन्नोवेशन और एंटरप्रेंयूर्शिप प्रोग्राम्स के अनुरूप एक्सपेरेंशिअल लर्निंग इनिशिएटिव्स में सीबीएसए, सीजीसी लांडरां, की पार्टिसिपेशन को दर्शाती है। आईडीई बूटकैंप एक राष्ट्रीय क्षमता-विकास पहल है, जिसका आयोजन भारत के विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों में नोडल सेंटर के रूप में किया जाता है। यह एक एक्सपेरेंशिअल प्रोग्राम है जिसे स्टूडेंट्स को इन्नोवेशन और एंटरप्रेंयूर्शिप से परिचित कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। आईडीई बूटकैंप में इन्नोवेशन और एंटरप्रेंयूर्शिप इकोसिस्टम से जुड़े विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम में डिज़ाइन थिंकिंग पर आधारित संरचित गतिविधियों के माध्यम से स्टूडेंट्स को समस्या की पहचान, यूज़र बेस्ड सोल्यूशन, प्रोटोटाइप तैयार करना और प्रारंभिक एंटरप्रेंयूरिअल पिचिंग जैसी प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही, इसमें फैकल्टी और एक्सपर्ट्स द्वारा मेंटरिंग भी प्रदान की जाती है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-