एशियन गेम्स 2026: 30 पदकों के साथ भारत टॉप-10 में
---चीन का दबदबा कायम, भारत के खाते में 4 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज
सुखमिंदर भंगू
लुधियाना, 27 सितंबर 2026ः एशियन गेम्स 2026 में भारत ने पदक तालिका में फिर से टॉप-10 में जगह बना ली है। भारत के खाते में अब 4 स्वर्ण, 12 रजत और 14 कांस्य सहित कुल 30 पदक हैं और वह 10वें स्थान पर है।
पदक तालिका में चीन का दबदबा बरकरार है। चीन ने 107 स्वर्ण, 41 रजत और 28 कांस्य—कुल 176 पदक जीते हैं। मेजबान जापान 31 स्वर्ण के साथ दूसरे और दक्षिण कोरिया 16 स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर है।
भारत की पदक तालिका में सबसे बड़ा योगदान कबड्डी के दो स्वर्ण पदकों का रहा। भारतीय महिला टीम ने ईरान को हराकर स्वर्ण जीता, जबकि पुरुष टीम ने फाइनल में ईरान को 40–34 से हराकर अपना खिताब बरकरार रखा।
एथलेटिक्स में सावन बरवाल ने पुरुष मैराथन में रजत पदक जीता। शॉटपुट में तजिंदरपाल सिंह तूर ने भी रजत हासिल किया। निशानेबाजी में आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदरसा विनोद की महिला 50 मीटर राइफल 3-पोजीशन टीम ने रजत पदक जीता।
भारत के लिए प्राची चौधरी ने महिला 400 मीटर में कांस्य, जबकि जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार ने मिश्रित युगल स्क्वैश में कांस्य पदक जीता।
भारत की मौजूदा पदक स्थिति
स्वर्ण — 4 | रजत — 12 | कांस्य — 14 | कुल — 30 | रैंक — 10वां।
एशियन गेम्स अभी जारी हैं। 27 सितंबर को एथलेटिक्स, स्क्वैश, तीरंदाजी सहित कई खेलों में पदक मुकाबले निर्धारित हैं, इसलिए भारत के पदकों की संख्या आगे और बढ़ सकती है।
आइची–नागोया 2026 एशियन गेम्स का 20वां संस्करण है और प्रतियोगिताएं 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान में आयोजित की जा रही हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →