चंडीगढ़ में ईद की छुट्टी की तारीख बदली
चंडीगढ़, 26 मई, 2026ः चंडीगढ़ प्रशासन ने बकरीद (ईद-उल-जुहा) की सरकारी छुट्टी की तारीख बदल दी है। पहले यह अवकाश 27 मई 2026 को घोषित किया गया था, लेकिन अब 28 मई 2026 यानी गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
प्रशासन की ओर से जारी नई अधिसूचना में कहा गया है कि छुट्टियों की सूची में आंशिक बदलाव किया गया है। अब 28 मई को चंडीगढ़ प्रशासन के सभी सरकारी दफ्तर, बोर्ड, निगम, संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →