पंचकूला: पंचकूला और कालका में कमल का फूल जरूर खिलेगा: ज्ञानचंद गुप्ता,
पंचकूला, 06 सितम्बर 2024--हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, कालका से बीजेपी उम्मीदवार शक्ति रानी शर्मा व राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने शुक्रवार की ज्ञानचंद गुप्ता ने निवासी पर प्रेस कांफ्रेंस की।
स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने पार्टी का टिकट देने के लिए धन्यवाद किया। पंचकूला से बीजेपी ने ज्ञानचंद गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है।- ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि
टिकटों के ऐलान के बाद कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है।
पंचकूला और कालका में कमल का फूल जरूर खिलेगा।
हमने पंचकूला में विकास कार्य कराए हैं।
हमारे सभी कार्यकर्ता लगातार जनता की सेवा में लगे है।
हमने 5000 करोड़ के विकास कार्य पंचकूला में करवाए।
हमने अपना हिसाब जनता के सामने रखा है।
कांग्रेस ने पंचकुला के लिए कुछ नहीं किया था।
कांग्रेस ने जनता से झूठे वादे किए। कांग्रेस ने पंचकुला के साथ सौतेला व्यवहार किया। कांग्रेस की सरकार में पंचकूला में कोई काम नहीं हुआ। हमने पंचकूला में बहुत काम किए हैं। भूपेंद्र हुड्डा को भी पंचकूला का हिसाब देना चाहिए। कांग्रेस की आपसी कलह की वजह से पंचकूला का विकास नहीं हुआ। हुड्डा ने कुमारी सैलजा की वजह से पंचकूला का विकास नहीं किया। पिछले 10 साल में पंचकूला एजुकेशन हब बना। पंचकूला में खिलाड़ियों के लिए अच्छी सुविधा मिल रही है। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पंचकूला आज विकास में हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।प्रदेश की जनता तीसरी बार हमारी सरकार बनाएगी।
हमारी सरकार ने प्रदेश को आगे बढ़ाया है।
अपने जमीनी स्तर पर काम किए हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिला है। कांग्रेस का आज तक प्रदेश में संगठन नहीं बन पाया है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →