पंजाब के बर्खास्त AIG ने किया सरेंडर, 3 साल से थे फरार
रवि जखू
पटियाला, 24 सितंबर, 2026: पंजाब पुलिस के बर्खास्त असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (AIG) राजजीत सिंह हुंदल ने लगभग 3 साल तक फरार रहने के बाद आखिरकार सरेंडर कर दिया है। राजजीत सिंह ने पटियाला में सरेंडर किया, इससे पहले उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में सरेंडर करने की पेशकश की थी।
गौरतलब है कि राजजीत सिंह का यह मामला 50 से ज़्यादा NDPS सैंपल फेल होने और ड्रग तस्करी से जुड़ी गंभीर गड़बड़ियों से जुड़ा है। लंबे समय से फरार चल रहे बर्खास्त अधिकारी के सरेंडर से इस हाई-प्रोफाइल मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई में और तेज़ी आने की उम्मीद है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →