भाजपा की नशामुक्त पंजाब यात्रा के दौरान हादसा:BJP नेताओं की कार ट्रक से टकराई, एक की मौत
मानसाः मानसा में बुधवार को भाजपा की नशामुक्त पंजाब यात्रा के दौरान हादसा हो गया। यहां BJP नेताओं की गाड़ी की ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। ट्रक से टक्कर के बाद स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी का अगला हिस्सा पिचक गया।
हादसे के बाद भाजपा ने अपनी यात्रा को बीच में ही रोक दिया। यह हादसा दोपहर करीब डेढ़ बजे तब हुआ जब भाजपा नेता झुनीर कस्बे में रैली के बाद मानसा में रैली के लिए लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनोद काली समेत कुल 6 वर्कर स्विफ्ट कार में सवार थे।
गांव कोट धर्मू के पास उनकी कार की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। मौके पर सड़क सुरक्षा फोर्स टीम पहुंची और कुछ घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →