भाजपा पंचकूला की बैठक
भाजपा पंचकूला की महत्वपूर्ण बैठक, जीत की रणनीति पर मंथन
लगातार तीसरी बार पंचकूला में कमल खिलने की तैयारी
पंचकूला, 03 सितम्बर 2024--: भाजपा जिला मुख्यालय 'पंचकमल' में ज़िले के प्रमुख पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी जिसमे पंचकूला में लगातार तीसरी बार कमल खिलाने पर गहन विचार मंथन किया गया, बैठक ले रहे प्रवासी चुनाव प्रभारी सुभाष शर्मा ने सभी प्रमुख पदाधिकारियों से विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने हेतु सुझाव मांगे साथ ही बूथों पर पार्टी की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में उपस्थित ज्यादातर कार्यकर्ताओं ने कहा की लोकसभा चुनाव के तर्ज़ पर हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस द्वारा भाजपा के खिलाफ झूठी एवं भ्रामक खबरे फैलाई जा सकती है जिससे पार्टी को सचेत रहने की आवश्यकता है। बैठक में उपस्थित ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा पिछले दस वर्षो के कार्यकाल में लगभग 11 हज़ार करोड़ रुपये के विकास के कार्य पंचकूला में करवाए गए है जिसका सीधा लाभ पंचकूला की जनता को मिल रहा है, पंचकूला एवं हरियाणा में भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल है और एक बार फिर पंचकूला की जनता भाजपा को अपना भरपूर समर्थन एवं आशीर्वाद अवश्य देगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने उपस्थित पदाधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा समय बूथ पर बिताने एवं जनता के साथ निरंतर संपर्क में रहने का निर्देश दिया, दीपक शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व को आश्वस्त करते हुए कहा की संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनावी रण में उतरने को सज्ज है और पंचकूला विधानसभा में लगातार तीसरी बार कमल तो खिलेगा ही साथ ही साथ कालका विधानसभा में भी कालका की जनता पिछली भूल को सुधारते हुए इस बार पुनः कमल खिलाने को तैयार है, बेहतर प्रदर्शन के लिए पार्टी हर स्तर पर दिन रात मेहनत कर रही है। बैठक में नगर महापौर कुलभूषण गोयल, प्रवासी चुनाव प्रभारी वीरेंदर चौहान, चुनाव संयोजक हरिंदर मलिक, चुनाव प्रभारी धर्मपाल राणा, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री परमजीत कौर, महिला मोर्चा प्रधान अनुराधा वर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंदर लुबना, मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, विभागों एवं प्रकोष्ठो के प्रमुख सम्मिलित हुए। जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा आज मोरनी एवं रायपुररानी मंडल की भी महत्वपूर्ण बैठक ली जिसमे सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →