मनोज बबली के पीए गगनदीप ने गुरुद्वारे में दिए 11 लाख रुपए वापिस मागे
यूनियन ने देवेंद्र बाबली के नाम 11 लाख का चेक काटा
चंडीगढ़, 25 सितम्बर 2024। फतेहाबाद के गाँव नड़ैल मे विरोध होने से नाराज टोहाना से भाजपा प्रत्याशी मंत्री देवेंद्र बबली के ज़िला परिषद मेंबर प्रतिनिधि व मनोज बबली के पीए गगनदीप ने गुरुद्वारे में दिए हुए 11 लाख रुपए वापिस माँगने पर गुरुद्वारा कमेटी और गाँव नड़ैल ने फैसला लिया है कि 11 लाख रुपए ब्याज सहित बबली को वापिस दिया जाएगा । साथ ही पूरे गाँव और सभी किसान जत्थेबंदियों ने बबली के विरोध में नडेल गाँव मे धरना शुरू कर दिया है ।
विरोध से नाराज़ भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र बाबली के वर्करों ने गुरुघर नडेल में दिए 11 लाख रू वापिस माँगे ! यूनियन ने देवेंद्र बाबली के नाम 11 लाख का चेक काटा !
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहाँ हरियाणा ब्लॉक जाखल ने बबली का विरोध किया।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →