मोरनी क्षेत्र की सबसे ज्यादा अनदेखी बीजेपी सरकार में हुई- प्रदीप चौधरी
बोले- आढ़ती मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं और किसान धान नही बेच पा रहे
मोरनी, 24 सितम्बर 2024। कालका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने आज मोरनी में 10 जगहों पर चुनाव प्रचार करते हुए अपने लिए वोट मांगें। चौधरी ने कहा कि मोरनी क्षेत्र की सबसे ज्यादा अनदेखी बीजेपी के राज में हुई है। क्योंकि यहां आज तक न तो खेल स्टेडियम बनाया है। इसके साथ ही बरसात में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ हैं। रास्तों की हालत में सुधार नही हो पाया है। यहां फसलों के नुकसान पर कोई राहत नही मिलती है। बसों की उचित व्यवस्था नही है और पीने के पानी की समस्या में कोई सुधार नही हो पाया हैं। इसके अलावा हैल्थ सेवाएं भी यहां पर बेहतर नही है। स्कूल जाने के लिए बच्चों को कई कई किमी पैदल जाना पड़ता है।
प्रदीप चौधरी ने कहा कि आज आढ़ती अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। जिसकी वजह से किसानों की फसलें नही बिक रही है। यह सरकार कि विफलता है। बीजेपी के राज में किसानों का सबसे ज्यादा शोषण हुआ है। विधायक प्रदीप चौधरी के आवास और उनके मोरनी में हुए कार्यक्रमों में काफी संख्या में लोगों ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कि हैं। चौधरी ने कहा कि जो लोग पार्टी में शामिल हुए है। उन्हें पूरा मान सम्मान दिलाया जाएगा।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →