सांसद कुमारी सैलजा कल करेगी पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर म धुआंधार प्रचार
चंडीगढ़, 28 सितम्बर 2024। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कुमारी सैलजा 29 सितंबर, 2024 दिन रविवार को आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित निम्नलिखित जनसभाओं में सम्मिलित होंगी –
सुबह 10.30 बजे – कालका विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप चौधरी के समर्थन में राम कुंडी, रायपुर रानी में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी।
दोपहर 12.30 बजे – साढ़ौरा विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार रेनू बाला के समर्थन में गुरु पैलेस, सरस्वती नगर (मुस्तफाबाद) में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी।
दोपहर 02.30 बजे – जगाधरी विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अकरम खान के समर्थन में सुखमनी रिसॉर्ट, बुढ़िया रोड़, जगाधरी में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी।
शाम 04.30 बजे – अम्बाला छावनी विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार परमिंदर सिंह परी के समर्थन में नजदीक सेवा समिति स्कूल चौक, अम्बाला छावनी में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी।
शाम 07.00 बजे – पंचकुला विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार चंद्र मोहन बिश्नोई के समर्थन में राजीव कॉलोनी इंदिरा कॉलोनी, नजदीक सैक्टर 16 पुलिस चौकी, पंचकुला में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी।
शाम 08.00 बजे – पंचकुला विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार चंद्र मोहन बिश्नोई के समर्थन में अग्रवाल भवन, सैक्टर 16, पंचकुला में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →