सांसद कुमारी सैलजा 26 सितंबर उतरेगी हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार में, खुद जारी किया प्रोग्राम
चंडीगढ़, 25 सितम्बर 2024। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कुमारी सैलजा 26 सितंबर, 2024 दिन वीरवार को आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित निम्नलिखित जनसभाओं में सम्मिलित होंगी –
दोपहर 12.30 बजे – लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की असंध विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी शमशेर सिंह गोगी के समर्थन में असंध की नई अनाज मंडी में आयोजित जनसभा में हिस्सा लेंगी।
दोपहर 02.30 बजे – टोहाना विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार परमवीर सिंह के समर्थन में गांव सनियाना में जनसभा को संबोधित करेंगी।
शाम 05.30 बजे – हिसार विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार राम निवास राड़ा के समर्थन में हिसार के सूर्य नगर में जनसभा को संबोधित करेंगी।
शाम 06.30 बजे – हिसार विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार राम निवास राड़ा के समर्थन में हिसार के ऋषि नगर में जनसभा को संबोधित करेंगी।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →