हरियाणा कांग्रेस की बैठक में 49 सीटों पर चर्चा, 34 सीट लगभग फाइनल
चंडीगढ़, 02 सितम्बर 2024। । हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया एक्सक्लूसिव ने कहा कि हमारी बैठक में 49 सीटों पर चर्चा हुई है। उसमें से 34 सीटों को हमने फाइनल कर दिया है। बाकी की 14 सीटों पर दोबारा चर्चा होगी। मंगलवार शाम को दोबारा चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में होगी। मंगलवार को हमारी 90 की 90 सीटे फाइनल हो जाएंगे। भाजपा के पूर्व मंत्री राव नरवीर को लेकर हरियाणा प्रभारी दीपक बावरिया ने कहा कि मेरे से कोई बात नहीं हुई है पर वह प्रदेश समिति के नेताओं से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस में आने की इच्छा जताई है। राव नरवीर को लेकर फाइनल नतीजा दो-तीन दिन में आपके सामने होगा। भाजपा की टिकट को लेकर दीपक बावरिया ने कहा कि भाजपा ने जो अपने उम्मीदवार फाइनल किए हैं वह लोग चुनाव लड़ने से मना कर रहे हैं। भाजपा के लगभग बड़े नेता चुनाव लड़ने से भाग रहे हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →