हरियाणा - निर्विरोध राज्यसभा सांसद किरण चौधरी
हरियाणा में निर्विरोध राज्यसभा सांसद बनीं किरण चौधरी
कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं उतारा
चंडीगढ़, 27 सितम्बर 2024। चंडीगढ़ हरियाणा में भाजपा की राज्यसभा उम्मीदवार किरण चौधरी निर्विरोध सांसद चुन ली गई हैं। मंगलवार को उन्हें रिटर्निंग आॅफिसर साकेत कुमार ने राज्यसभा सीट से निर्विरोध सांसद का प्रमाण पत्र दिया। 20 अगस्त को भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार घोषित किया था। 21 अगस्त को उन्होंने सीएम नायब सैनी की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया था। चूंकि, कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दलों की ओर से कोई भी उम्मीदवार खड़ा नहीं किया गया, इस कारण से किरण चौधरी का निर्विरोध राज्यसभा जाने का रास्ता बन गया। रिटर्निंग आॅफिसर ने उन्हें राज्यसभा का निर्वाचन सर्टिफिकेट देकर इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →