हरियाणा में बीजेपी को लगा बड़ा झटका
पूर्व मंत्री और भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव कंबोज कांग्रेस में शामिल
चंडीगढ़, 13 सितम्बर 2024--- हरियाणा में बीजेपी को बहुत बड़ा झटका लगा।
पूर्व मंत्री और भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव कंबोज कांग्रेस में शामिल हुए।
भूपिंदर हुड्डा और चौधरी उदयभान के नेतृत्व में कर्णदेव कंबोज कांग्रेस में शामिल हुए।।
जाट-नॉन जाट की राजनीति करने वाली बीजेपी के लिए मुसीबत बढ़ सकती है। हरियाणा में ओबीसी वर्ग के कर्णदेव कंबोज बड़े नेता है। कंबोज समाज में अच्छी पकड़ रखते हैं। कर्णदेव
कंबोज ने बीजेपी पर ओबीसी वर्ग की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने भी इस बार कंबोज बिरादरी से सर्व मित्र कंबोज को रनिया से टिकट दी है।।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →