Asian Games: प्राची चौधरी ने रफ्तार से रचा इतिहास, 400 मीटर में जीता कांस्य
---53.21 सेकंड के शानदार प्रदर्शन से नागोया में भारत का परचम; व्यक्तिगत एशियाई पदक जीतने वाली भारतीय 400 मीटर धाविका बनीं
सुखमिंदर भंगू
चंडीगढञ, 27 सितंबर,2026ः भारत की प्राची चौधरी ने एशियाई खेलों 2026 में महिला 400 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। प्राची ने फाइनल में 53.21 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया और भारत की एथलेटिक्स पदक सूची में एक और पदक जोड़ दिया।
बहरीन की सलवा नासेर ने 49.20 सेकंड के एशियाई खेल रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण, जबकि ईरान की जहरा जारेई मनौजान ने 52.38 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीता। भारत की दूसरी धाविका किरण पहल 53.41 सेकंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।
प्राची के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि यह उनका पहला व्यक्तिगत एशियाई स्तर का पदक है। इससे पहले वह रिले स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीत चुकी हैं। विश्व एथलेटिक्स के रिकॉर्ड के अनुसार उनका 400 मीटर व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 52.57 सेकंड है, जो उन्होंने 22 अगस्त 2026 को भुवनेश्वर में बनाया था।
प्राची ने इस पदक के बाद कहा कि कई लोग उनसे कहते थे कि वह केवल रिले में ही पदक जीत सकती हैं, लेकिन इस प्रदर्शन से उन्होंने व्यक्तिगत 400 मीटर में भी अपनी क्षमता साबित की।
यह पदक भारतीय एथलेटिक्स में प्राची के बढ़ते कद का महत्वपूर्ण पड़ाव है। अब उनकी निगाहें महिला 4×400 मीटर रिले पर भी हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →