Himachal Breaking : कुल्लू के आनी में आधी रात दर्दनाक हादसा, कार दुर्घटनाग्रस्त; चार की मौत, एक घायल
हरिपुर-नगान क्षेत्र में करीब साढ़े तीन बजे हुआ हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
बाबूशाही ब्यूरो
आनी/कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा हरिपुर-नागन क्षेत्र में सुबह करीब 3:30 बजे हुआ।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में करीब पांच लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
ताजा जानकारी के मुताबिक हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक घायल व्यक्ति को उपचार के लिए रामपुर अस्पताल भेजा गया है।
मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हादसे के बाद घटनास्थल पर खोज एवं बचाव अभियान अभी जारी है। प्रशासन की टीमें हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटा रही हैं। मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने और आधिकारिक पुष्टि के बाद सामने आएगी।
हादसे की सूचना कुल्लू पुलिस कंट्रोल रूम, तहसीलदार आनी, एसडीके आनी और एसडीएम आनी को दे दी गई है। प्रशासन की ओर से हादसे के बाद आगामी कार्रवाई जारी है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →