IND vs PAK: T20 में भारत की पाकिस्तान पर रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत
नई दिल्ली, 16 फरवरी,2026ः भारत ने पाकिस्तान पर दबदबा बरकरार रखते हुए टी20 विश्व कप का मुकाबला अपने नाम कर लिया है। भारत ने कोलंबो में खेले गए मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को 61 रनों से हराया। भारत ने ईशान किशन के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। भारत के लिए ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया। पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। यह भारत की टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →