आंध्र के अमरावती में बनेगी देश की पहली AI यूनिवर्सिटी:19 फरवरी को रखी जाएगी आधारशिला
अमरावती, 15 फरवरी,2026ः आंध्र प्रदेश सरकार अमरावती में देश की पहली एआई यूनिवर्सिटी बनाने जा रही है।19 फरवरी को भविष्य को आकार देने वाली एआई यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी जानी है। माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स के भी इस दौरान मौजूद रहने की संभावना है। बड़ी बात है कि दुनिया की सबसे बड़ी कंप्यूटर चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया इस काम में आंध्र सरकार की मदद कर रही है।
एनवीडिया तकनीकी सहयोग के साथ-साथ यहां सिलेबस, एआई कोर्स किट भी तैयार करवाएगी। जीपीयू (ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट) आधारित कंप्यूटिंग संसाधन भी देगी। जबकि यूनिवर्सिटी का इंफ्रास्ट्रक्चर, फैकल्टी आंध्र सरकार दे रही है। फिलहाल तो 65 एकड़ जमीन पर काम शुरू हो चुका है। भविष्य में एनवीडिया जैसी ही एआई कंपनियां भी जुड़ेंगी, जो रिसर्च लैब्स डेवलप करेंगी।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →