सीएम भगवंत मान आज मोगा कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल; केजरीवाल, चीमा और डॉ. बलबीर सिंह करेंगे संबोधित
Babushahi Network
चंडीगढ़/मोगा: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज मोगा में आयोजित होने वाली विलेज डिफेंस कमेटियों की राज्य स्तरीय बैठक में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें कल चिकित्सकीय निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उनकी अनुपस्थिति में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह तथा अन्य पार्टी नेता बैठक को संबोधित करेंगे।
यह महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय बैठक ‘युद्ध नशियां विरुद्ध 2.0’ अभियान के तहत आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम मोगा जिले के गांव किल्ली चाहलां में होगा।
यह बैठक पंजाब में नशे के खिलाफ राज्य सरकार के अभियान को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →