बांग्लादेश में बनी नई सरकार: भारत समेत 13 देशों को न्योता
ढाका: 15 फरवरी, 2026ःबांग्लादेश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आने वाला है। 12 फरवरी को हुए आम चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की बड़ी जीत के बाद, पार्टी के चेयरमैन तारिक रहमान 17 फरवरी को देश के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए भारत समेत कुल 13 देशों के नेताओं को न्योता दिया गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को उनकी जीत पर बधाई देने के लिए फोन किया है, लेकिन वह खुद समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →