Punjab Breaking : AAP विधायक गिरफ्तार
Babushahi Bureau
खडूर साहिब, 10 September 2025 : पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। खडूर साहिब से 'आप' विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी 12 साल पुराने 'उस्मा कांड' मामले में हुई है, जिसमें कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया है।
क्या है 2013 का 'उस्मा कांड'?
यह मामला साल 2013 का है। गांव उस्मा में एक शादी समारोह (Marriage Function) के दौरान एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई थी, जिसके बाद उसकी पिटाई भी की गई थी। इस घटना ने उस समय काफी तूल पकड़ा था। इसी मामले में मनजिंदर सिंह लालपुरा समेत 7 लोगों को आरोपी बनाया गया था।

विधायक समेत 7 लोग दोषी करार
लंबे समय तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद, अब कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया है। अदालत ने विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा समेत सभी 7 आरोपियों को दोषी माना है। गिरफ्तारी इसी फैसले के बाद की गई है।
12 सितंबर को होगा सजा का ऐलान
कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद अब सभी की निगाहें सजा पर टिकी हैं। इस मामले में सभी दोषियों को 12 सितंबर को सजा सुनाई जाएगी।
MA
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →