Weather Update: फिर से बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश और बर्फबारी होने के आसार
नई दिल्ली, 16 फरवरी,2026ः उत्तर भारत में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव अगले 24 घंटे में मौसम करवट ले सकता है। इससे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, पंजाब और हरियाणा समेत मैदानी राज्यों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ जगहों पर बिजली भी गिर सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा अपडेट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में 16 फरवरी से हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी शुरू होने का अनुमान है। यह प्रभाव 17-18 फरवरी तक और बढ़ सकता है। 17-19 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में और 17 और 18 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →