Attack on HRTC Buses Row : HRTC होशियारपुर के लिए बंद बस रूट बहाल, 16 में से सिर्फ छह रूट पर मिल रही थी सेवाएं
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद परिवहन निगम ने दौड़ाई बसें, सवारियों को दी सुविधा
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला। 22 मार्च 2025। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने होशियारपुर के लिए बंद किए गए दस रूटों पर अपनी सेवाओं को पुन: बहाल कर दिया है। 18 मार्च को एचआरटीसी बस तोड़फोड़ की घटना के बाद निगम प्रबंधन ने 16 में से दस रूटों पर अपनी सेवाएं बंद की थी केवल छह रूटों पर ही बसों को चलाया जा रहा था। शुक्रवार को आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सभी रूट बहाल कर दिए हैं।
पुलिस मुख्यालय शिमला के उच्च अधिकारियों ने पंजाब के विशेष पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था से मामले को सुलझाने के लिए वार्ता की थी। एचआरटीसी प्रबंधन यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्रशासन को दे, जिससे उनकी सुरक्षा को मजबूत किया जा सके।
एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक डा. निपुण जिंदल ने कहा कि निगम ने सभी दस रूटों को पुन: बहाल कर बस सेवा को सुचारू कर दिया है।
पंजाब पुलिस ने दिया यात्रियों की सुरक्षा का आश्वासन
इस संबंध में एचआरटीसी प्रबंधन ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, जिससे उनकी सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया जा सके। पंजाब पुलिस के उच्चाधिकारियों ने हिमाचल से पंजाब जाने वाली बसों, लोगों व वाहनों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।
खरड़ में अज्ञात लोगों ने तोड़े थे बस के शीशे
चंडीगढ़-हमीरपुर मार्ग पर चलने वाली बस पर खरड़ के पास अज्ञात व्यक्तियों ने लाठी-डंडों से बस पर हमला किया और विंडस्क्रीन तथा कई खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए थे। हमलावरों ने अपनी कार की नंबर प्लेट पर कागज लगाकर अपनी पहचान छिपाने का प्रयास किया, जिससे उनकी शिनाख्त करना कठिन है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →