Breaking news': पंचकूला भाजपा को लगा झटका
वार्ड नंबर 13 के पार्षद सुनीत सिंगला ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का पकड़ा हाथ
रमेश गोयत
चंडीगढ़, 22 सितम्बर 2024। पंचकूला में भाजपा को एक और झटका लगा। सेक्टर 21 निवासी व वार्ड नंबर 13 से पार्षद सुनीत सिंगला ने भाजपा छोड़कर के कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया। रविवार सुबह उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सामने कांग्रेस ज्वाइन की। सुनीत सिंगला की गिनती पंचकूला के विद्यायक ज्ञानचंद गुप्ता के खास पार्षदों में होती थी। सुनित सिंगला ने कहा कि हमारे आनंद सिंह दांगी के साथ पारिवारिक संबंध है।। उनके बेटे कांग्रेस की टिकट पर महम हल्के से चुनाव लड़ रहे हैं जो बाहरी मतों से जीत हासिल करेंगे। पंचकूला जिले में वह कांग्रेस के लिए कार्य करेंगे। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आ रही है। लोगों ने कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →