पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कुमारी सैलजा आज ओर कल करेगी हरियाणा में चुनावी महासभा, खुद किया प्रोग्राम जारी
चंडीगढ़ 26 सितम्बर 2024। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कुमारी सैलजा ने विपक्ष के आरोपो पर विराम लगाते हुए अपने 2 दिन के प्रोग्राम जारी कर दिए है। सैलजा आज 26 सितम्बर 2024 दिन वीरवार को आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित निम्नलिखित जनसभाओं में सम्मिलित होंगी –
दोपहर 12.30 बजे – लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी की असंध विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी शमशेर सिंह गोगी के समर्थन में असंध की नई अनाज मंडी में आयोजित जनसभा में हिस्सा लेंगी।
दोपहर 02.30 बजे – टोहाना विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार श्री परमवीर सिंह जी के समर्थन में गांव सनियाना में जनसभा को संबोधित करेंगी।
शाम 05.30 बजे – हिसार विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार श्री राम निवास राड़ा जी के समर्थन में हिसार के सूर्य नगर में जनसभा को संबोधित करेंगी।
शाम 06.30 बजे – हिसार विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार श्री राम निवास राड़ा जी के समर्थन में हिसार के ऋषि नगर में जनसभा को संबोधित करेंगी।
वही 27 सितंबर, 2024 दिन शुक्रवार को आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित निम्नलिखित जनसभाओं में सम्मिलित होंगी –
सुबह 10.00 बजे – फतेहाबाद विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार बलवान सिंह दौलतपुरिया के समर्थन में अनाज मंडी भुना में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी।
दोपहर 12.30 बजे – कालांवाली विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार शीशपाल केहरवाला के समर्थन में अनाज मंडी कालांवाली में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी।
दोपहर 02.30 बजे – डबवाली विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अमित सिहाग के समर्थन में गांव गोरीवाला में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी।
शाम 06.30 बजे – सिरसा विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार गोकुल सेतिया जी के समर्थन में गांव खैरगढ़ में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →