सांसद कुमारी सैलजा उतरी चुनाव प्रचार में, कालावाली, डबवाली व फतेहाबाद में करेगी प्रचार
चंडीगढ़ 27 सितम्बर 2024। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कुमारी सैलजा चुनाव प्रचार में उतर गई है। 27 सितंबर, 2024 दिन शुक्रवार को आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित निम्नलिखित जनसभाओं में सम्मिलित होंगी –
सुबह 10.00 बजे – फतेहाबाद विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार बलवान सिंह दौलतपुरिया जी के समर्थन में अनाज मंडी भुना में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी।
दोपहर 12.30 बजे – कालांवाली विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार शीशपाल केहरवाला जी के समर्थन में अनाज मंडी कालांवाली में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी।
दोपहर 02.30 बजे – डबवाली विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अमित सिहाग जी के समर्थन में गांव गोरीवाला में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी।
शाम 06.30 बजे – सिरसा विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार गोकुल सेतिया जी के समर्थन में सिरसा के सुभाष चौक में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी।
रात 08.00 बजे – हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नवीन केडिया जी के कार्यालय रोड़ी बाजार सिरसा पहुंचेगी।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →