*हरियाणा चुनाव में कांग्रेस का होगा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसा हाल: नायब सिंह सैनी*
चंडीगढ़ 30 सितम्बर 2024। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, कहा- पिछले 15-20 दिनों में कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता हरियाणा आने को तैयार नहीं हुआ
* पिछले कुछ दिनों में यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस का हाल भी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसा होने वाला है, अब तो कांग्रेस के नेता भी यह मानने लगे हैं.
* पिछले 15-20 दिनों में कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता हरियाणा आने को तैयार नहीं हुआ, कांग्रेस आज असमंजस की स्थिति में है
* अब अचानक खबर आई है कि विदेशी धरती पर आरक्षण विरोधी बयान देने वाले राहुल गांधी 2-3 दिन के राजनीतिक दौरे पर हरियाणा आ रहे हैं
* पिछले 10 सालों में भाजपा सरकार ने हरियाणा का चहुंओर विकास किया है, इसलिए राहुल गांधी को यहां आकर घूमना चाहिए और अपना पर्यटन करना चाहिए
*हरियाणा के युवा उनसे पूछेंगे कि हुड्डा के राज में हुई 'खर्ची, पर्ची' पर वो चुप क्यों हैं? हरियाणा के दलित पूछेंगे कि आरक्षण का विरोध करने के बाद वह किस मुंह से हरियाणा में आए हैं? राहुल गांधी को इन सभी सवालों का जवाब देना चाहिए*
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →