Himachal Panchayat Elections: दून विधानसभा के शीतलपुर बूथ पर मारपीट, 77 फीसदी पहुंचा मतदान
बाबूशाही ब्यूरो
बद्दी/हमीरपुर :26 मई 2026 :
दून विधानसभा क्षेत्र के शीतलपुर बूथ पर लगी लंबी लाइनों को तोड़कर बीच में घूसने को लेकर दो गुटों में बहसबाजी व मारपीट हो गई। इससे करीब 20 मिनट तक अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया भी रोकनी पड़ी।
दरअसल यहां पर मतदान को लेकर लंबी कतारें लगी हुई थी। इस दौरान एक व्यक्ति बीच लाइन में घुस गया। जिस पर अन्य लोग विरोध जताने लगे तो उक्त व्यक्ति व उसके साथ बहसबाजी करने लगे। वहीं कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लाइनों में लगे लोग भी इधर-उधर भागने लगे। स्थिति बिगड़ने पर बूथ पर अफरा-तफरी मच गई और अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए मतदान प्रक्रिया रोक दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया। सुरक्षा बलों ने दोनों पक्षों को अलग कर शांत कराया, जिसके बाद हालात सामान्य होने पर मतदान दोबारा शुरू करवा दिया गया।
हमीरपुर की 83 पंचायतों में लगभग 72.17 प्रतिशत मतदान
हिमाचल में अब तक मतदान का आंकड़ा 77 फीसदी तक पहुंच गया है। सबसे ज्यादा कुल्लू जिले में 84 फीसदी मतदान हुआ है। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के पहले चरण में मंगलवार को जिला हमीरपुर की 83 ग्राम पंचायतों में लगभग 72.17 प्रतिशत मतदान हुआ।
इन पंचायतों में प्रधान और उपप्रधान के 83-83 पदों, पंचायत वार्ड सदस्यों के 481 पदों और इनके अंतर्गत जिला परिषद और बीडीसी के सदस्यों के लिए मतदान हुआ। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि पहले दो घंटे में 18.69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 11 बजे तक 40.19 प्रतिशत और दोपहर एक बजे तक 58.54 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
मतदान की समाप्ति तक यह आंकड़ा लगभग 72.17 प्रतिशत तक पहुंच गया। इस चरण में नादौन ब्लॉक की 21 पंचायतों के 117 बूथों में 73.22 प्रतिशत, बिझड़ी ब्लॉक की 17 पंचायतों के 101 बूथों में 72.08 प्रतिशत, बमसन ब्लॉक की 9 पंचायतों के 51 बूथों में 72.28 प्रतिशत, भोरंज ब्लॉक की 15 पंचायतों के 92 बूथों में 70.87 प्रतिशत, हमीरपुर ब्लॉक की 13 पंचायतों के 77 बूथों में 72.22 प्रतिशत और सुजानपुर ब्लॉक की 8 पंचायतों के 44 बूथों में 72.36 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
हमीरपुर की 83 पंचायतों में लगभग 72.17 प्रतिशत मतदान
हिमाचल में अब तक मतदान का आंकड़ा 77 फीसदी तक पहुंच गया है। सबसे ज्यादा कुल्लू जिले में 84 फीसदी मतदान हुआ है। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के पहले चरण में मंगलवार को जिला हमीरपुर की 83 ग्राम पंचायतों में लगभग 72.17 प्रतिशत मतदान हुआ।
इन पंचायतों में प्रधान और उपप्रधान के 83-83 पदों, पंचायत वार्ड सदस्यों के 481 पदों और इनके अंतर्गत जिला परिषद और बीडीसी के सदस्यों के लिए मतदान हुआ। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि पहले दो घंटे में 18.69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 11 बजे तक 40.19 प्रतिशत और दोपहर एक बजे तक 58.54 प्रतिशत मतदान हो चुका था। मतदान की समाप्ति तक यह आंकड़ा लगभग 72.17 प्रतिशत तक पहुंच गया। इस चरण में नादौन ब्लॉक की 21 पंचायतों के 117 बूथों में 73.22 प्रतिशत, बिझड़ी ब्लॉक की 17 पंचायतों के 101 बूथों में 72.08 प्रतिशत, बमसन ब्लॉक की 9 पंचायतों के 51 बूथों में 72.28 प्रतिशत, भोरंज ब्लॉक की 15 पंचायतों के 92 बूथों में 70.87 प्रतिशत, हमीरपुर ब्लॉक की 13 पंचायतों के 77 बूथों में 72.22 प्रतिशत और सुजानपुर ब्लॉक की 8 पंचायतों के 44 बूथों में 72.36 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →