यशवी कंबोज ने चंडीगढ़ में पहला स्थान हासिल किया- वेस्ट मटीरियल से आर्ट बनाने की हुई थी प्रतियोगिता
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 28 सितंबर, 2026: यहां सेक्टर 40 के शारदा सर्वहितकारी स्कूल की क्लास 9 की स्टूडेंट यशवी कंबोज ने वेस्ट मटीरियल से आर्ट बनाने के कॉम्पिटिशन में चंडीगढ़ में पहला स्थान जीता है। इन कॉम्पिटिशन में चंडीगढ़ के 15 स्कूलों ने हिस्सा लिया था। सेक्टर 42 के डॉ. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट द्वारा आयोजित ये कॉम्पिटिशन वर्ल्ड टूरिज्म डे और स्वच्छता पखवाड़ा को डेडिकेट किए गए थे। स्टूडेंट्स ने वेस्ट मटीरियल से आर्ट बनाने, रंगोली और पोस्टर बनाने के कॉम्पिटिशन में अपनी कला दिखाई। यशवी कंबोज ने पिस्ता के छिलके, लकड़ी के चम्मच, चूड़ियां, कार्डबोर्ड और चार्ट पेपर की मदद से अपनी कला का नमूना बनाया। इंस्टीट्यूट की तरफ से यशवी कंबोज को विनिंग ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →