हरियाणा: दुष्यंत चौटाला ने उचाना हलके से भरा नामांकन
चंडीगढ़, 05 सितम्बर 2024— हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने रविवार को जींद के उचाना हलके से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किया। उचाना पार्टी कार्यालय में हवन यज्ञ के बाद वे रोड रोड शो करते हुए चुनाव अधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान वर्करों की भारी भीड़ उमड़ी रही। नामांकन के बाद उन्होंने उपमंडल अधिकारी कार्यालय के बाहर वर्करों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा तो बुलबुला है, 30 दिन में पूरी पार्टी खाली हो जाएगी। दुष्यंत चौटाला ने नायब सैनी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को करनाल की बजाय लाडवा से चुनाव मैदान उतारना ये दिखाता है कि वे कटी पतंग है। उन्होंने कहा कि जेजेपी और एएसपी मिलकर हरियाणा की तकदीर को बदलने का काम करेंगे। गठबंधन प्रदेश को युवा नेतृत्व देगा। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर पूरी तैयारी है। उचाना से आज श्री गणेश किया है और अब जीतेंगे उचाना तो जीतेंगे हरियाणा।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →