पंचकूला विधानसभा सीट के लिए एक प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन पत्र- डॉ. यश गर्ग*
*चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ ही आज से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया*
पंचकूला, 5 सितंबर 2024-: हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन जिला की पंचकूला विधानसभा सीट के लिए एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. यश गर्ग ने बताया कि राइट टू रिकाॅल पार्टी की तरफ से कृष्ण सिंह नेगी ने एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी पंचकूला गौरव चौहान के समक्ष 02-पंचकूला विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया। उन्होंने बताया कि आज चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 12 सितम्बर तक सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक किसी भी कार्यदिवस में नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। 13 सितम्बर को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 16 सितम्बर को नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जिला की 01-कालका विधानसभा के लिए एसडीएम कार्यालय कालका और 02-पंचकूला विधानसभा के लिए लघु सचिवालय पंचकूला स्थित एसडीएम कोर्ट में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया की पांच अक्तूबर को मतदान और 8 अक्तूबर को मतगणना की जाएगी।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →