पंचकूला: पूर्व विधायक लतिका शर्मा टिकट कटने को लेकर नाराज
प्रमुख कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई
कालका, 05 सितम्बर 2024- भाजपा महिला मोर्चा राष्टÑीय कोषाध्यक्ष पूर्व विधायक लतिका शर्मा कालका से भाजपा की टिकट कटने से नाराज दिखाई दे रही है। जिसको लेकरलतिका शर्मा ने प्रमुख कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। पिंजौर स्थित अपने आवास अमरावती एनक्लेव पर बेठक में कोई बड़ा निर्णय ले सकती है। कबीलेजिक्र है कि भाजपा ने लतिका शर्मा की टिकट काटकर शक्ति रानी शर्मा को उम्मीदवार बनाया था। कालका में पहले ही लोगों द्वारा स्थानीय व्यक्ति को टिकट दिए जाने को लेकर मांग की जा रही थी। बाहरी उम्मीदवार को लेकर कालका में जमकर विरोध हो रहा है। वही पंचकूला से भी स्पीकर ज्ञान चन्द गुप्ता का भाजपा वर्करो द्वारा अंदरूनी विरोध चल रहा है। मेयर कुलभूषण गोयल, उमेंश सुद, रंजीता मेहता व तरूण भंडारी भी भाजपा की टिकट की दौड़ में थे।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →